16 Nov 2026, 08:28 PM
Smartphone Price Hike : दिवाली के बाद महंगे हुए फोन, Samsung-Xiaomi ने बढ़ाए 4 हजार तक दाम
ABP News
@abpnews

Smartphone Price Hike : दिवाली के समय स्मार्टफोन खरीदने के लिए यूजर्स को कई तरह के ऑफर्स और डिस्काउंट का इंतजार रहता है. इस बार भी त्योहार के आसपास बाजार में अच्छी हलचल देखने को मिली, लेकिन अब फोन खरीदने का प्लान बना रहे लोगों को अपनी जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है. दिवाली खत्म होते ही Samsung और Xiaomi ने अपने कई स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. इन दोनों कंपनियों के 40 से ज्यादा स्मार्टफोन वेरिएंट अब पहले के मुकाबले महंगे हो गए हैं. नई कीमतें 16 नवंबर यान आज से लागू हो गई हैं. वहीं अलग-अलग मॉडल और स्टोरेज के हिसाब से इनकी कीमतों में 1,000 रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है. इस बदलाव का असर खासतौर पर बजट और मिड-रेंज फोन खरीदने वाले यूजर्स पर पड़ सकता है.

Samsung और Xiaomi वेरिएंट इतने हुए महंगे

जानकारी के मुताबिक, Samsung ने अपने Galaxy A और F सीरीज के 22 स्मार्टफोन वेरिएंट की कीमतें बढ़ाई हैं. वहीं Xiaomi के Redmi पोर्टफोलियो के 19 वेरिएंट महंगे हुए हैं. Samsung के फोन की कीमतों में 3.13 प्रतिशत से 9.52 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि Xiaomi ने 4.26 प्रतिशत से 18.75 प्रतिशत तक दाम बढ़ाए हैं. Samsung Galaxy A07 5G के दोनों वेरिएंट अब 2,000 रुपये महंगे मिलेंगे. इसका 4GB+128GB मॉडल पहले 20,999 रुपये में आता था, जिसकी कीमत अब 22,999 रुपये हो गई है. इसके अलावा कुछ Galaxy A57 वेरिएंट 4,000 रुपये और A36, A56 साथ ही  A37 सीरीज के फोन 2,000 रुपये महंगे हुए हैं.

फोन कंपनियां क्यों बढ़ा रही हैं कीमतें?

स्मार्टफोन कंपनियों पर मेमोरी और दूसरे जरूरी कंपोनेंट की बढ़ती लागत का दबाव है. इसी वजह से Oppo, Vivo और Realme जैसी कंपनियों की ओर से भी कीमतें बढ़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है. Xiaomi ने दिवाली के दौरान यूजर्स को ऑफर्स देने के लिए कीमतों में बदलाव नहीं किया था, हालांकि रिटेलर्स के पास पुराने दाम वाले फोन का स्टॉक अभी मौजूद है, ऐसे में कुछ यूजर्स को पुरानी कीमत पर फोन खरीदने का मौका मिल सकता है.

यह भी पढ़ें - Apple Phone: iPhone 18 और 18e में मिल सकते हैं नए फीचर्स, जानें कीमत

Redmi के इस फोन पर सबसे ज्यादा बढ़े दाम

Xiaomi के Redmi A7 Pro 5G की कीमत में सबसे बड़ी बढ़ोतरी हुई है. यह फोन पहले 15,999 रुपये में उपलब्ध था, लेकिन अब इसके लिए 18,999 रुपये खर्च करने होंगे. इसकी कीमत 3,000 रुपये बढ़ गई है. Redmi Note 17 5G के अलग-अलग वेरिएंट 3,000 रुपये और Note 17 Pro 5G मॉडल 4,000 रुपये महंगे हुए हैं.

दिवाली पर घट गई स्मार्टफोन की बिक्री

दिवाली के शुरूआती दिनों में यूजर्स की आवाजाही अच्छी रही, लेकिन पिछले साल के मुकाबले स्मार्टफोन की बिक्री 18 से 20 प्रतिशत घट गई. वहीं दिवाली से पहले के सात दिनों में बिक्री में करीब 40 प्रतिशत की गिरावट आई. बढ़ती कीमतों के चलते अब एंट्री-लेवल और मिड-रेंज फोन खरीदने वाले यूजर पुराने और रिफर्बिश्ड फोन की ओर रुख कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें - OPPO New Launches : अब जेब में रख सकेंगे प्रोफेशनल कैमरा? OPPO ला रहा है नया गिंबल डिवाइस

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
8
Comments (0)