08 Sep 2026, 01:20 PM
Samsung India Layoffs: सैमसंग ने भारत में शुरू की छंटनी, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार की 25% मार्केटिंग टीम को लग सकता है झटका, जानिए क्या है वजह
Patrika
@patrika
Samsung India Job Cuts: सैमसंग इंडिया के टीवी और होम अप्लायंस कारोबार में छंटनी का दौर शुरू हो गया है। कंपनी ने शुरुआती चरण में करीब 80 से 100 अधिकारियों और कर्मचारियों को नौकरी से हटाने की प्रक्रिया शुरू की है। मामला सिर्फ कुछ पदों तक सीमित नहीं है। इसमें डायरेक्टर स्तर के अधिकारी, टीम लीडर, ब्रांच मैनेजर और एरिया मैनेजर तक शामिल हैं। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में इंडस्ट्री से जुड़े कई अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि कंपनी छोटे-छोटे बैच में कर्मचारियों को टर्मिनेशन लेटर दे रही है। कुछ कर्मचारियों को नोटिस पीरियड पूरा किए बिना ही नौकरी छोड़ने को कहा गया है। कंपनी की तरफ से अभी इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)