Sagar, Madhya Pradesh
24 Sep 2026, 08:51 PM
सागर में बेटों ने पूरी की मां की अंतिम इच्छा, दो लोगों को मिलेगी आंखों की रोशनी
Patrika
@patrika
Sagar News : मध्य प्रदेश के सागर में स्थित संत रविदास वार्ड के कांच गोदाम क्षेत्र में रहने वाली 70 वर्षीय शांति लालवानी के निधन के बाद उनके बेटों ने उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए दोनों आंखों के कॉर्निया दान कर दिए हैं। बेटों का कहना है कि, मां ने अपने जीवनकाल में ही नेत्रदान करने की इच्छा जताई थी। अब उनके निधन के बाद परिवार की सेहमति से उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए नेत्रदान करने का फैसला लिया गया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6
Comments (0)