SA vs WI Champions: रिचर्ड ने 26 तो एबीडी ने 27 गेंदों पर ठोकी तूफानी फिफ्टी, साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 243 रन का लक्ष्य
04 Oct 2026, 08:11 PM

SA vs WI Champions: रिचर्ड ने 26 तो एबीडी ने 27 गेंदों पर ठोकी तूफानी फिफ्टी, साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 243 रन का लक्ष्य

Patrika
@patrika
South Africa Champions vs West Indies Champions Highlights: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (World Championship of Legends 2026) के तीसरे सीजन में तीसरा मुकाबला रविवार 4 अक्‍टूबर को साउथ अफ्रीका और वेस्‍टइंडीज के बीच शारजाह में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए विंडीज टीम के सामने 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन का विशाल लक्ष्‍य रखा है। इस मुकाबले में रिचर्ड लेवी ने महज 39 गेंदों पर पांच चौके और 8 छक्‍कों की मदद से 87 रन की धमाकेदार पारी खेली, इससे पहले उन्‍होंने सिर्फ 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, एबी डिविलियर्स ने 39 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्‍कों की मदद से 70 रन की दमदार पारी खेली, इस पारी में उन्‍होंने महज 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation