SA vs AUS: पहली पारी में बढ़त के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को मिली हार, साउथ अफ्रीका ने मैच के साथ सीरीज पर भी किया कब्जा
31 Oct 2026, 09:16 PM

SA vs AUS: पहली पारी में बढ़त के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को मिली हार, साउथ अफ्रीका ने मैच के साथ सीरीज पर भी किया कब्जा

News Patrika
@newspatrika
SA vs AUS 3rd Test Highlights: केप टाउन में खेले गए तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में सिर्फ 111 रन पर ढेर कर दिया और 176 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। सीरीज के पहले मुकाबले में शर्मनाक हार झेलने के बाद साउथ अफ्रीका ने अगले दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज पर भी कब्जा कर लिया। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 329 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 429 रन बनाकर 100 रन की बढ़त हासिल कर ली। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने 387 रन बना दिए और ऑस्ट्रेलिया के सामने 288 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी सिर्फ 111 रन पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाए।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation