Madhya Pradesh
05 Oct 2026, 09:45 AM
12 साल पहले प्रसिद्द डॉक्टर पत्नी ने किडनी देकर पति को बचाया, दमोह में अब उसी पति की देवर के साथ उठी अर्थी
Patrika
@patrika
Dr. Shraddha Gangele kidney donation: मध्य प्रदेश के दमोह शहर के नेमीनगर प्रोफेसर्स कॉलोनी में उस वक्त माहौल गमगीन हो गया जब प्रसिद्द गायनो विशेषज्ञ डॉ. श्रद्धा गंगेले (Gynecologist Dr. Shraddha Gangele) के घर एक साथ दो अर्थियां उठी। श्रद्धा के पति डॉ. संजय गंगेले और देवर प्राचार्य सुधीर गंगेले का गयाजी से वापस आते समय मैहर में सड़क दुर्घटना के कारण निधन हो गया। घटना के समय गंगेले परिवार के घर में केवल उनके देवर सुधीर की पत्नी और उनकी बच्ची मौजूद थी, डॉ. श्रद्धा ऑफिस के काम से भोपाल गई थीं। दोपहर को जैसे ही सागर के एक रिश्तेदार ने हादसे की खबर दी तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। गंगेले परिवार के दोनों भाइयों की दुनिया छोड़ देने के बाद पूरा परिवार बिखर गया है। एक परिवार का वंश ही जैसे पूरी तरह समाप्त हो गया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)