10 Nov 2026, 06:06 PM
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, ऋषभ पंत को लेकर आया बड़ा अपडेट
News Patrika
@newspatrika
Rishabh Pant on course for NZ Tests: भारतीय टेस्ट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले हैं। उन्हें पहले न्यूजीलैंड ए के खिलाफ इंडिया ए टीम में चुना गया था, लेकिन बाद में हटा दिया गया। उनका भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन जारी रहा। अगले कुछ दिनों में फाइनल क्लियरेंस मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद उनके न्यूजीलैंड जाने की संभावना है। रिपोर्ट की मानें तो पंत कीवियों के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तैयार हैं। 12 नवंबर को सीओई में उनका फाइनल फिटनेस और सिमुलेशन टेस्ट होने की उम्मीद है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)