बिना खाते कैसे भेज सकेंगे 50000 रुपए? RBI के नए मनी ट्रांसफर नियम समझें
12 Nov 2026, 01:32 PM

बिना खाते कैसे भेज सकेंगे 50000 रुपए? RBI के नए मनी ट्रांसफर नियम समझें

ABP News
@abpnews

अगर आप किसी दूसरे शहर में अपने परिवार या रिश्तेदार को पैसे भेजते हैं तो RBI के नए नियम आपके काम के हैं. RBI ने घरेलू मनी ट्रांसफर से जुड़े नियमों को एक जगह कर दिया है. इसमें बैंक ब्रांच से कैश देकर NEFT के जरिए 50,000 रुपए तक भेजने की सुविधा जारी रखी गई है. हालांकि, ATM और बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट के जरिए पैसे भेजने की लिमिट अलग है.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ये नए निर्देश 11 नवंबर 2026 से लागू हो गए हैं. वैसे RBI ने पैसे भेजने की लिमिट में कोई नई बढ़ोतरी नहीं की है. पुराने नियमों को एक साथ लाकर उनकी शर्तों और सुरक्षा व्यवस्था को स्पष्ट किया गया है.

क्या हैं RBI के नए नियम?
RBI के निर्देशों के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति किसी भी बैंक में जाकर कैश के जरिए दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में NEFT से ज्यादा से ज्यादा 50,000 रुपए भेज सकता है. इसके लिए जरूरी नहीं है कि पैसे भेजने वाले का उसी बैंक में खाता हो. मतलब अगर आप किसी दूसरे बैंक के ग्राहक हैं तब भी बैंक ब्रांच में जाकर इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये सुविधा उन लोगों के लिए ज्यादा काम की है जो डिजिटल पेमेंट या ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं करते हैं और कैश के जरिए पैसे भेजते हैं.

कितने पैसे भेज सकेंगे?
RBI ने बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट यानी बैंकिंग एजेंट और ATM के जरिए होने वाले कैश ट्रांसफर की भी लिमिट रखी है. अगर कोई व्यक्तिबैंकिंग एजेंट और ATM से बैंक खाते में पैसे भेजता है तो एक बार में 5,000 रुपए ट्रांसफर कर सकता है. इसकी मंथली लिमिट 25,000 रुपए प्रति व्यक्ति होगी.

वहीं, अगर कोई व्यक्ति किसी ऐसे व्यक्ति को पैसे भेजता है, जिसका बैंक खाता नहीं है तो एक ट्रांजैक्शन में 10,000 रुपए दिए जा सकेंगे. मतलब इस नियम के तहत एक महीने में टोटल 25,000 रुपए तक कैश मिल सकता है.

बैंक खाता नहीं है फिर भी मिलेगा फायदा?
इससे उन लोगों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचेगी जिनके पास बैंक खाता नहीं है या जिन्हें नॉर्मल बैंकिंग सुविधाओं का इस्तेमाल करने में परेशानी होती है. खासकर दूसरे राज्यों में काम करने वाले मजदूर और प्रवासी कामगार इसके जरिए अपने परिवार तक पैसे पहुंचा सकते हैं.

ऐसे लोग ATM, बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट से कैश प्राप्त कर सकते हैं. इससे उन्हें पैसे लेने के लिए बैंक खाता होना जरूरी नहीं रहेगा.

पैसे भेजने से पहले कराना होगा वेरिफिकेशन
RBI ने इस व्यवस्था में सुरक्षा का भी ध्यान रखा है. कैश देकर बैंक खाते में पैसे भेजने वाले ग्राहकों का रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर और पहचान दस्तावेज के आधार पर किया जाएगा. इसके अलावा हर ट्रांजैक्शन के लिए Additional Factor of Authentication जरूरी होगा.

बैंकों को पैसे भेजने वाले व्यक्ति की जानकारी NEFT या IMPS ट्रांजैक्शन मैसेज में शामिल करनी होगी. साथ ही ट्रांजैक्शन की पहचान के लिए अलग से एक पहचान संकेत भी देना होगा, ताकि कैश के जरिए भेजे गए पैसे को दूसरे ट्रांसफर से अलग पहचाना जा सके.

1.65 लाख का एक शेयर, मालामाल बनाएगी ये कंपनी, ग्लोबल ब्रोकरेज ने कहा- 'खरीद डालो'

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
7

Comments (0)

Login to join the conversation