28 Nov 2026, 08:31 PM
राहुल गांधी के बयान पर रविशंकर प्रसाद का पलटवार, बोले- 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा दें
News Patrika
@newspatrika
Ravi Shankar Prasad: परिसीमन बिल और महिला आरक्षण को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पलटवार किया है। बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के बयान को अराजकता और हताशा से भरा बताया। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर महिला विरोधी होने का आरोप भी लगाया। रविशंकर प्रसाद ने सवाल उठाया कि अगर राहुल गांधी के मुताबिक 2024 का लोकसभा चुनाव फर्जी था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी फर्जी हैं, तो राहुल गांधी को भी अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि वह भी इसी चुनाव में जीतकर संसद पहुंचे हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
9
Comments (0)