Madhya Pradesh
08 Oct 2026, 11:20 PM
रतलाम को मिला सिंथेटिक हॉकी एस्ट्रोटर्फ, 13.09 करोड़ स्वीकृत
News Patrika
@newspatrika
रतलाम. रतलाम के हॉकी खिलाडिय़ों के लिए अच्छी खबर है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने मंत्री व शहर विधायक चेतन्यकाश्यप के प्रयासों से रतलाम के बंजली में सिंथेटिक हॉकी एस्ट्रोटर्फ निर्माण के लिए 13.09 करोड़ की स्वीकृति दे दी है। इसमें 12.89 करोड़ निर्माण कार्य एवं 0.20 करोड़ निर्माण पश्चात् संचालन एवं संधारण के लिए स्वीकृत किए गए हैं। सिंथेटिक हॉकी एस्ट्रोटर्फ बननेन से रतलाम के हॉकी खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के खेल मैदान की न केवल सुविधा होगी वरन उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलेगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5
Comments (0)