'रामायण' की रिलीज डेट प्री-पोन, 'धुरंधर 2' का फॉर्मूला अपनाएगी फिल्म, जानें कब देख पाएंगे मूवी!
07 Oct 2026, 10:48 PM

'रामायण' की रिलीज डेट प्री-पोन, 'धुरंधर 2' का फॉर्मूला अपनाएगी फिल्म, जानें कब देख पाएंगे मूवी!

ABP News
@abpnews

'रामायण: पार्ट वन' की हर तरफ चर्चा है. फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और अब फिल्म के पोस्टर रिलीज किए जा रहे हैं. फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

फिल्म दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है. हालांकि, अभी तक फिल्म की ऑफशियल रिलीज डेट सामने नहीं आई है. लेकिन खबरें थीं कि पहले फिल्म दिवाली के दिन 8 नवंबर (रविवार) को रिलीज होने वाली है. लेकिन अब खबरें हैं कि फिल्म को प्री-पोन किया जा रहा है. फिल्म के 'धुरंधर 2' की तरह पेड प्रीव्यूज भी रखेंगे. 'धुरंधर 2' को पेड प्रीव्यूज में बहुत शानदार रिस्पॉन्स मिला था.

कब रिलीज होगी फिल्म?

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिया में फिल्म के पेड प्रीव्यूज 4 नवंबर को होंगे. वहीं फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होगी.

वहीं ओवरसीज मार्केट में नॉर्थ अमेरिका में 4 नवंबर को पेड प्रिव्यूज होंगे. वहीं ऑस्ट्रेलिया, न्यू जीलैंड, साउथ ईस्ट एशिया, मिडिल ईस्ट, जर्मनी, रेस्ट ऑफ यूरोप, लेटिन अमेरिका में 5 को फिल्म रिलीज होगी. वहीं UK, साउथ अफ्रीका और मॉरिशियस में 6 नवंबर को फिल्म रिलीज होगी. चाइना, जापान, साउथ कोरिया, ताइवान और हॉन्ग कॉन्ग में फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक खबरें नहीं सामने नहीं आई हैं.

खबरें हैं कि रविवार को अगर फिल्म रिलीज हुई तो आगे के दिनों में वीक डे शुरू होगा और वीकेंड पर जैसे किसी बड़ी फिल्म को रिस्पॉन्स मिलता है वैसा नहीं नहीं मिल पाएगा. इसीलिए मेकर्स पेड प्रीव्यू से शुरू करेंगे. 5 नवंबर को अगर फिल्म रिलीज हुई तो फिल्म को आगे शुक्रवार, शनिवार और रविवार का फायदा मिलेगा.

बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर ऑफिशियल अभी कोई खबर सामने नहीं आई है.

फिल्म में दिखेंगे ये स्टार्स

फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में दिखेंगे. साई पल्लवी मां सीता का रोल निभाएंगी. वहीं रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे. फिल्म में यश रावण के रोल में होंगे. सभी के लुक सामने आ गए हैं. वहीं सनी देओल हनुमान का रोल प्ले करेंगे. हनुमान के रोल में उनका लुक अभी तक सामने नहीं आया है. फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी. एक पार्ट इसी साल रिलीज होगा. वहीं दूसरा पार्ट अगले साल रिलीज होगा.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation