रणबीर कपूर की 'रामायण' ने मचाया तहलका, ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन में पार किया 50 मिलियन डॉलर का आंकड़ा
16 Nov 2026, 03:27 PM

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने मचाया तहलका, ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन में पार किया 50 मिलियन डॉलर का आंकड़ा

ABP News
@abpnews

नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की हालिया रिलीज फिल्म 'रामायण' इन दिनों दर्शकों के बीच काफी चर्चा में हैं. फिल्म का दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है. ये अंतरराष्ट्रीय दर्शकों का भी दिल जीत रही है और हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है.

अब रिलीज के महज 11 दिनों के अंदर फिल्म ने एक और बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल कर ली है.

ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर पार किया 50 मिलियन डॉलर का आंकड़ा
दर्शकों के बीच लगातार बढ़ती लोकप्रियता और शानदार वर्ड ऑफ माउथ के दम पर फिल्म ने हाल ही में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया.

अब रिलीज के महज 11 दिनों अंदर 'रामायण' ने ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर 50 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है. इस उपलब्धि के साथ फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. दुनियाभर के दर्शक इस भव्य सिनेमाई अनुभव को बड़े पर्दे पर देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं.

वहीं, भारत में इसके 11 दिनों की नेट कमाई 760.60 करोड़ रुपये हो गई है.

'रामायण' के बार में
इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में लारा दत्ता, अरुण गोविल, काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आ रही हैं.

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज द्वारा निर्मित 'रामायण' को आठ बार ऑस्कर जीत चुके विजुअल इफेक्ट्स और प्रोडक्शन स्टूडियो DNEG तथा यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से बनाया गया है. ये फिल्म दो  पार्ट्स में बनाई गई है. इसक पहला पार्ट 5 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2028 में रिलीज होगा.

ये फिल्म भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है. IMAX सहित कई प्रीमियम थिएट्रिकल फॉर्मेट में भी दर्शक इसका अनुभव ले सकते हैं.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
11

Comments (0)

Login to join the conversation