06 Oct 2026, 11:56 AM
पश्चिम बंगाल का नाम बदलने के प्रस्ताव पर क्या बोले राम कदम? चुनाव आयोग मार्च को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
Patrika
@patrika
मुंबई। भाजपा विधायक राम कदम ने पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंग’ करने के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि किसी प्रांत का नाम बदलना केवल शब्दों का परिवर्तन नहीं होता। इसके पीछे उस क्षेत्र की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का सम्मान जुड़ा होता है। राम कदम ने कहा कि पश्चिम बंगाल की भूमि ने पूरे देश के सांस्कृतिक परिवर्तन को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में वहां की सांस्कृतिक धरोहर, ऐतिहासिक पहचान और जनता की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस विषय पर राजनीति करने के बजाय ऐतिहासिक तथ्यों को याद करना बेहतर होगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)