18 Sep 2026, 05:50 PM
Rajasthan Politics : भरतपुर में निर्दलीय मेयर प्रत्याशी को धमकाकर नामांकन वापस करवाया, अशोक गहलोत का आरोप
Patrika
@patrika
Rajasthan Politics : भरतपुर नगर निगम मेयर चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी विचित्रा सिंह ने नामांकन वापस ले लिया। अब भाजपा की अनुराधा सिंह के निर्विरोध मेयर निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने कहा कि यह राजस्थान के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय स्थिति है। अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि डेगाना, कुचेरा में अनैतिक तरीके से भाजपा का चेयरमैन के प्रयास चल रहे हैं। कल भरतपुर में निर्दलीय मेयर प्रत्याशी के प्रतिष्ठानों पर प्रशासन ने धमकाया और आज स्वयं गृहराज्य मंत्री ने पहुंचकर प्रत्याशी का नामांकन वापस करवा दिया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)