Rajasthan
23 Oct 2026, 07:05 PM
राजस्थान पंचायत चुनाव: बालेसर में वोटिंग का बहिष्कार, जोधपुर में कुल 62.88 फीसदी मतदान
ABP News
@abpnews

राजस्थान में जोधपुर पंचायत आम चुनाव 2026 के तहत जिला परिषद सदस्य के चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को जोधपुर जिले में मतदान को लेकर कई जगह मतदाताओं में उत्साह नजर आया, वहीं कुछ एक स्थानों पर  मतदाताओं मैं नाराजगी भी देखने को मिली.

बालेसर क्षेत्र की खिरजा मंगल सिंह नगर ग्राम पंचायत में सरपंच पद ओबीसी के लिए आरक्षित किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया. प्रशासन की ओर से समझाइश के प्रयासों के बावजूद ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे.

यह भी पढ़ें: बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की तस्वीरों पर क्यों हुआ विवाद? राजस्थान सरकार ने बताया

पहले चरण का मतदान कुल मिलाकर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए. अब चुनाव परिणाम को लेकर राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की निगाहें टिकी हुई हैं.

शाम 6 बजे तक 62.88 प्रतिशत मतदान

जिला परिषद सदस्य चुनाव के पहले चरण में शाम 6 बजे तक जारी मतदान प्रतिशत रिपोर्ट के अनुसार कुल 2,74,416 मतदाताओं में से 1,72,541 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस तरह कुल मतदान प्रतिशत 62.88 रहा.

आगोलाई में सर्वाधिक मतदान

पंचायत समिति क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत की बात करें तो आगोलाई में सबसे अधिक 74.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. वहीं शेरगढ़ में सबसे कम 59.54 प्रतिशत मतदान हुआ.

पंचायत समिति क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा

आगोलाई: 74.96 प्रतिशत - 24,675 मत

शेरगढ़:     59.54 प्रतिशत -25,046 मत

बालेसर    60.52 प्रतिशत -34,347 मत

चामू:       60.41 प्रतिशत -36,845 मत

सेखाला   60.66 प्रतिशत - 25,628 मत

चाबा:      65.92 प्रतिशत - 26,000 मत

पहले चरण के मतदान में कहीं मतदाताओं ने उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभाई, तो कहीं आरक्षण के मुद्दे पर ग्रामीणों की नाराजगी सामने आई. अब सभी की नजरें चुनाव परिणाम पर हैं, जिससे प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत का फैसला होगा. वहीं दूसरे चरण के के मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में स्थानीय प्रत्याशी और नेताओं ने अपनी कमर कस ली है लगातार सभाओं का दौर जारी है.

यह भी पढ़ें: डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1
Comments (0)