30 Sep 2026, 05:11 PM
‘वोटों की चोरी’ पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- लोकतंत्र पर हमला करने वालों को सजा दिलाएंगे
Patrika
@patrika
Rahul Gandhi: INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि बैठक में सभी दलों ने ‘वोटों की चोरी’ को मुख्य मुद्दा माना और आरोप लगाया कि भाजपा, नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार ने भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इसे चुपचाप स्वीकार नहीं करेगा और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वालों को सजा दिलाने के लिए लड़ाई जारी रखेगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)