'ये शिव का डांस, 200 अधिकारी संपर्क में, ज्ञानेश सो नहीं पाते...', राहुल गांधी की बड़ी बातें
12 Oct 2026, 03:13 PM

'ये शिव का डांस, 200 अधिकारी संपर्क में, ज्ञानेश सो नहीं पाते...', राहुल गांधी की बड़ी बातें

ABP News
@abpnews

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आक्रामक राहुल गांधी ने साफ कर दिया है कि उनका प्रदर्शन रुकने वाला नहीं है. उन्होंने चलो दिल्ली मार्च से पहले सोमवार (12 अक्टूबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि ज्ञानेश कुमार के बारे में हर जानकारी हमें मिल रही है, वो रात को सो नहीं पाते, आपको हम छोड़ेंगे नहीं.

1. राहुल गांधी से जब पूछा गया कि ज्ञानेश कुमार के बाद का क्या प्लान है, आप कह रहे हैं कि ये सरकार भी जाएगी...तो इसपर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी से बातचीत हुई. मैंने उसे कहा कि ये ये शिव का डांस है, शिव बारात है. कोई प्लान नहीं है. हमने कोई प्लान नहीं किया है. प्लान ये था कि बस में जाएंगे, रोका जाएगा...बगैर प्लान का काम किया. सफलता मिली. शिव का डांस चल रहा है. कोई भी आ सकता है.

2. राहुल गांधी ने सभी दलों और आम लोगों, पत्रकारों और एक्टिविस्ट से चलो दिल्ली मार्च में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता भी शामिल हो सकते हैं. जो लोग हमारे साथ हैं, वो शामिल नहीं हो सकते हैं. वो अपने मन में ही हमारे साथ आएं. इंडिया गठबंधन का मार्च आज दोपहर डेढ़ बजे दिल्ली के बाराखंबा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक जाने वाला है.

3. चीफ जस्टिस सूर्यकांत की तरफ से मुलाकात नहीं करने के फैसले पर राहुल गांधी ने कहा कि हम चीफ जस्टिस का सम्मान करते हैं, हम सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं, और हमें इस बात की खुशी है कि उन्होंने हमें आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया है. क्योंकि हमसे यह कहना कि हम याचिका दायर कर सकते हैं, आगे बढ़ने का ही एक रास्ता है. हम वहां जाएंगे और याचिका दाखिल करेंगे.

4. सीईसी पर राहुल गांधी ने कहा कि आप को सीधे तौर पर कह रहा हूं, आप बतौर सीईसी बचोगे नहीं. पूरा का पूरा जो हो रहा है, लाखों लोग आपके व्यवहार के बारे में सवाल पूछ रहे हैं. ये रुकेंगे नहीं. रुकेंगे क्यों नहीं, क्योंकि आपके सामने भी लोग हैं. उन तक पहुंचने के लिए हमें आपको हटाना है. आपके बारे में हमें सूचना है, आपके भ्रष्टाचार के बारे में पूरी सूचना है.

5. राहुल गांधी ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी की पूरी ब्लूप्रिंट हमारे पास है. जनमपत्री हमारे पास है. वो भी जानते हैं, मैं भी जानता हूं. यह कॉन्स्टिट्यूशन को बचाने की लड़ाई है. यह राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी इन चीजों की बात नहीं है. इसमें हमारी कोई इंपॉर्टेंस नहीं है. इंपॉर्टेंस हिंदुस्तान की है, इंपॉर्टेंस कॉन्स्टिट्यूशन की है.

6. राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली को जेल क्यों बनाया जा रहा है. लोगों को दिल्ली पहुंचने से रोका जा रहा है. ट्रेन, बस को रोका जा रहा है, लोगों को उतारा जा रहा है. अब आप सोचो कितनी पावरफुल चीज है. हमारी स्ट्रेटेजी दूसरी है. हम चाहते हैं कि 20,000-30,000 पुलिस वाले सड़क पर खड़े हों. यह हम चाहते हैं और यह सरकार बहुत बड़ी गलती कर रही है. हम देश को दिखाना चाहते हैं कि सरकार, नरेंद्र मोदी, ज्ञानेश कुमार को प्रोटेक्ट कर रही है.

7. पीएम मोदी मैं आपको बताता हूं, आपकी सरकार के 200 अफ़सर हमारे टच में हैं. हमें इनफार्मेशन दे रहे हैं. ईडी के अंदर, सीबीआई के अंदर. मिनिस्ट्री के अंदर सारे के सारे हमें इंफॉर्मेशन दे रहे हैं. जो करना है आपको करो.

8. राहुल गांधी ने CEC से कहा कि इस्तीफा दें और सरकारी गवाह बन जाएं. आपसे गलती हुई है, लेकिन आप इस गलती के मुख्य साज़िशकर्ता नहीं हैं.

9. राहुल गांधी से जब पूछा गया कि क्या ज्ञानेश कुमार आप तक पहुंचने की कोशिश कर चुके हैं, आपसे बातचीत करने या अपना संदेश पहुंचाने के लिए? इसपर राहुल गांधी ने कहा कि मैसेज आते हैं. मेसैज आते हैं और वो ये प्रेस कॉन्फ्रेंस देख रहे हैं.

10. सीईसी के खिलाफ अलग-अलग प्रदर्शनों पर राहुल गांधी ने कहा कि ये सभी विरोध-प्रदर्शन एक ही हैं. कोई अलग-अलग या समानांतर विरोध नहीं चल रहे हैं. ये सब मिलकर एक ही विरोध है और इसका मकसद साफ है- भारत आगे बढ़ रहा है. हमें इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि आप कौन हैं या किस संगठन से जुड़े हैं.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation