बस्तर में PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर राहुल का पलटवार, 'चुनौती कायम है वो मुझसे...'
09 Nov 2026, 08:16 PM

बस्तर में PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर राहुल का पलटवार, 'चुनौती कायम है वो मुझसे...'

ABP News
@abpnews

राहुल गांधी ने पीएम मोदी के बस्तर में दिए भाषण के जवाब में कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि प्रिय सीआरपीएफ के जवानों, आपके चेहरों ने सब बता दिया. आपको प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं.

राहुल ने कहा, 'उन्होंने हमें नक्सली कहा. मेरी चुनौती कायम है. वो मुझसे बहस करें. देशद्रोही कौन हैं. विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन चल रहा है. कोई भी समय, किसी भी जगह. मेरी गारंटी. उस बहस के बाद प्रधानमंत्री में एक भी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी.'

Dear @crpfindia, Your faces said it all: you didn't buy the PM's lies. He called us Naxals. My challenge stands. Let him debate me on who is anti-national and who is controlled by foreign forces. Any time, any place. My guarantee: after the debate, the PM won't have the guts to stand in front of a single jawan again. प्रिय @crpfindia के जवानों, आपके चेहरों ने सब बता दिया - आपको प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं। उन्होंने हमें नक्सली कहा। मेरी चुनौती क़ायम है। वो मुझसे बहस करें - देशद्रोही कौन है और विदेशी ताक़तों के इशारे पर कौन चल रहा है। कोई भी समय, किसी भी जगह। मेरी गारंटी: उस बहस के बाद प्रधानमंत्री में एक भी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी।

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 9, 2026

राहुल गांधी ने पीएम मोदी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें वह बस्तर के करणपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस में सीआरपीएफ के जवानों के साथ रविवार को दिपावली मनाने पहुंचे थे.

दिमागी नक्सलियों ने संगठनों पर कब्जा कर लिया: नरेंद्र मोदी

यहां पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा, 'हमें एक बात याद रखनी चाहिए. नक्सली खत्म हो गए हैं. लेकिन खतरा अभी टला नहीं है. जंगलों से हथियारबंद नक्सलियों का सफाया तो हो गया, लेकिन दिमागी नक्सलियों ने कई संगठनों पर कब्जा कर लिया है.'

आज भी लोकतंत्र के खिलाफ भड़का रहे: नरेंद्र मोदी

उन्होंने कहा कि आज भी वे लोगों को देश के संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ भड़का रहे हैं. इन दिमागी नक्सलियों ने कई राजनीतिक दलों और अलग-अलग संगठनों में भी घुसपैठ कर ली. हमें इनकी पहचान करनी होगी. इन्हें हराना होगा. देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करना होगा.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation