19 Sep 2026, 02:35 PM
राहुल गांधी को एक अच्छे ट्यूटर की जरूरत- TMC के चुनाव चिह्न पर भाजपा ने दिया जवाब
Patrika
@patrika
Trinamool Congress Symbol Controversy: पश्चिम बंगाल में राजनीति गरमाई गई है। TMC के चुनाव चिह्न फ्रीज होने पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जुबानी जंग जारी है। TMC के चुनाव चिह्न को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस के पुराने चुनाव चिह्नों का जिक्र करते हुए कहा कि 1952 से 1969 तक कांग्रेस का चुनाव चिह्न ‘बैलों की जोड़ी’ था। इसके बाद पार्टी में विभाजन हुआ और इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस का चुनाव चिह्न ‘गाय और बछड़ा’ बना। उनका कहना है कि चुनाव चिह्नों को लेकर समय-समय पर फैसले और बदलाव होते रहे हैं, इसलिए TMC के मामले में इसे कोई नई बात नहीं माना जाना चाहिए। इसी मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें एक अच्छे ट्यूटर की जरूरत है। उनके इस बयान से अब सियासी बयानबाजी और तेज हो गई है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)