Indore, Madhya Pradesh
10 Sep 2026, 10:35 AM
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ के लिए 150000 रजिस्ट्रेशन, इंदौर कांग्रेस ने मनाया जश्न, वेन्यू पर अब भी सस्पेंस
Patrika
@patrika
Chhatron Ki Goonj registrations: नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 19 सितंबर को मध्य प्रदेश आ रहे है। वह छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए इंदौर आएंगे। नेता विपक्ष आने की खबर ने एमपी की राजनीति को गरमा दिया है। इंदौर में प्रस्तावित राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ (Chhatron Ki Goonj) कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने बुधवार को दिनभर बैठकें की। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी से लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी दिनभर अलग-अलग जगह पर बैठकें लेते रहे। इधर, कांग्रेस को आयोजन स्थल की औपचारिक अनुमति नहीं मिल सकी है। परदेशीपुरा पर शाम को डेढ़ लाख रजिस्ट्रेशन होने पर कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6
Comments (0)