05 Nov 2026, 08:59 PM
ओटीटी पर रिलीज हो गई राघव जुयाल की 'भाई तेरा स्टार है', जाने-कब और कहां देखें?
ABP News
@abpnews

अगर आप भी कॉमेडी फिल्मों के शौकीन हैं और राघव जुयाल की फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ थिएटर में नहीं देख पाए थे, तो आपके लिए खुशखबरी है. अब ये फिल्म आप घर बैठें अपने फोन पर भी देख सकते हो. फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है.

ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. भाई तेरा स्टार है एक ऐसे लड़के की कहानी है, जो बड़ा स्टार बनने का सपना देखता है, लेकिन बार – बार उसकी जिंदगी में कुछ ना कुछ मुश्किलें आ जाती हैं.

स्टार बनने का सपना देखता है अजय

फिल्म में राघव जुयाल ने अजय सिंह का किरदार निभाया है. अजय लंदन में रहने वाला एक स्ट्रगलिंग एक्टर है. वह एक दिन फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहता है. हालांकि, उसका सपना पूरा होने से पहले ही वह कई परेशानियों में घिर जाता है. पैसों की तंगी के बीच क्रिकेट पर लगाया गया दांव उसके लिए नई मुसीबत खड़ी कर देता है. इसमें पैसे गंवाने के बाद उस पर कर्ज चुकाने का दबाव बढ़ जाता है.

इसके बाद अजय अपनी परेशानी से निकलने के लिए एक ऐसा झूठ बोल देता है, जो उसकी जिंदगी को और उलझा देता है. फिल्म का एक याद रह जाने वाला डायलॉग है – मेरी गर्लफ्रेंर्ड ने अपने भाई को बोला वो प्रेग्नेंट है, मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को बोला मेरी बहन प्रेग्नेंट है. इस डायलॉग से अजय के झूठ की वजह से पैदा हुई कंफ्यूजन के बारे में पता चलता है.

यहां देखें ट्रेलर:

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

'भाई तेरा स्टार है' में राघव जुयाल के अलावा संजय कपूर, निहारिका एनएम, बरखा सिंह, विवान भटेना, निकी वालिया, पार्वती ओमनाकुट्टन, टीना देसाई और चंदन रॉय सान्याल भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं. फिल्म के डायरेक्टर विवेक बी. अग्रवाल हैं, उन्होंने सुदीप्तो सरकार के साथ मिलकर इस कहानी को लिखा है, वहीं फिल्म के म्यूजिक की जिम्मेदारी अमित त्रिवेदी के कंधों पर रही.

एक रात में बदल जाती है अजय की जिंदगी

फिल्म की खास बात यह है कि इसकी कहानी लंदन में एक रात में हुई घटनाओं के बारे में है. करीब 1 घंटे 45 मिनट की इस फिल्म को 30 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, हालांकि ट्रेलर देखकर इस फिल्म में अच्छी खासी कॉमेडी होने के संकेत मिलते हैं, इसलिए आप इसे अपनी विशलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1
Comments (0)