'मैं आलिया-दीपिका नहीं हूं', राधिका आप्टे ने बताया क्यों करना पड़ता मेल लीड फिल्मों में काम
24 Oct 2026, 09:48 PM

'मैं आलिया-दीपिका नहीं हूं', राधिका आप्टे ने बताया क्यों करना पड़ता मेल लीड फिल्मों में काम

ABP News
@abpnews

एक्ट्रेस राधिका आप्टे इन दिनों अपनी वेब सीरीजी अक्का के प्रमोशन में बिजी हैं और वो कई इंटरव्यूज  दे रही हैं. वहीं हाल ही में  उन्होंने कहा कि हिंदी सिनेमा में ज्यादातर एक्ट्रेसेस को मेल लीड रोल वाली फिल्मों में काम करना पड़ता है. इसकी वजह ये है कि फीमेल लीड फिल्मों को थिएटर में अच्छी ओपनिंग मिलना मुश्किल होता है.

राधिका के मुताबिक, अगर किसी फीमेल लीड फिल्म में आलिया भट्ट या दीपिका पादुकोण जैसी बड़ी स्टार हों, तभी उसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग मिल सकती है.

फीमेल लीड फिल्मों पर राधिका आप्टे का खुलासा
PTI को दिए इंटरव्यू में राधिका ने कहा, 'मैं कोई प्रोजेक्ट ये सोचकर नहीं चुनती कि वो थिएटर में रिलीज होगा या ओटीटी पर. मुझे इससे खास फर्क नहीं पड़ता. फिल्म कहां रिलीज होगी, ये कई बिजनेस से जुड़े फैसलों पर निर्भर करता है. मैं तो बस चाहती हूं कि फिल्म किसी न किसी तरह रिलीज हो जाए.'

राधिका ने आगे कहा कि बॉक्स ऑफिस को ध्यान में रखते हुए एक्ट्रेस को ऐसी फिल्मों में काम करना पड़ता है, जिनमें मेल कैरेक्टर लीड रोल में होते हैं. उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ सालों में थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्मों को देखकर ये समझना मुश्किल हो गया है कि कौन-सी फिल्म चल रही है और कौन-सी नहीं. अगर मैं किसी फिल्म में लीड रोल निभाऊं, तो हो सकता है कि वो बेहतरीन फिल्म होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर न चले.'

उन्होंने कहा, 'मैं आलिया भट्ट या दीपिका पादुकोण नहीं हूं, जिनकी फिल्म के अच्छी ओपनिंग करने की कम से कम उम्मीद तो की जा सकती है. इसलिए मुझे ऐसी फिल्मों में काम करना पड़ता है, जिनमें मेल कैरेक्टर लीड में होते हैं.'

राधिका आप्टे का वर्क फ्रंट
राधिका आप्टे सीरीज अक्का में नजर आएंगी. ये 1980 के दशक की कहानी पर आधारित एक गैंगस्टर ड्रामा है. इसमें राधिका के साथ कीर्ति सुरेश भी लीड रोल में नजर आएंगी. ये सीरीज 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

बता दें, इससे पहले राधिका आप्टे 'लस्ट स्टोरीज 3', 'साली मोहब्बत', 'मिसेज अंडरकवर' और 'मोनिका, ओ माय डार्लिंग' जैसी कई सीरीज में नजर आ चुकी हैं.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation