पंजाब: 'कथा से चुनाव नहीं जीते जाते', AAP पर सचिन पायलट का तंज
Rajasthan 25 Nov 2026, 06:55 PM

पंजाब: 'कथा से चुनाव नहीं जीते जाते', AAP पर सचिन पायलट का तंज

ABP News
@abpnews

पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य के प्रभारी सचिन पायलट ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है. दरअसल, आप के नेताओं द्वारा कराई जा रही धीरेंद्र शास्त्री की कथा को लेकर पायलट ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कथा से चुनाव नहीं जीते जाते हैं.

सचिन पायलट ने कहा कि अब कथाएं कराने से कोई चुनाव नहीं जीता जाता, जनता के असली मुद्दों पर काम करना जरूरी है. पंजाब की भगवंत मान सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की लूट से जनता त्रस्त है, विधायक और मंत्रियों ने लोगों को परेशान कर रखा है. पिछले 24 महीनों में पंजाब में 395 हत्याएं हुईं, सरेआम लोगों को गोली मारी जा रही है.

'हर बात पर चुटकुले सुनाते हैं सीएम'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए पायलट ने कहा हर बात पर चुटकुले सुनाते हैं, मजाक करते हैं, जबकि राज्य के गंभीर मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है. पंजाब के लोग सरकार से बदला लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं

बीजेपी- शिअद के गठबंधन पर क्या कहा?

इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने पंजाब में बीजेपी- अकाली दल गठबंधन को अवसरवादिता और मजबूरी का गठबंधन बताया है. उन्होंने कहा कि छह साल पहले जिन मुद्दों पर दोनों दल अलग हुए थे, क्या वे मुद्दे खत्म हो गए? उन्होंने सवाल किया कि एमएसपी गारंटी और तीन कृषि कानूनों पर बीजेपी ने क्या जवाब दिया.

'ताश के पत्तों की तरह गिरेगी सरकार'

उन्होंने पंजाब में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच बताया. पायलट ने आप सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, नशे और गैंगस्टरवाद का बोलबाला है. उन्होंने दावा किया कि पंजाब में इस बार सत्ता परिवर्तन होगा और आम आदमी पार्टी की सरकार ताश के पत्तों की तरह गिरेगी.

ये भी पढ़ें: बीजेपी-SAD गठबंधन पर सचिन पायलट का तंज, पूछा- पुराने मुद्दे खत्म हुए क्या?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
21

Comments (0)

Login to join the conversation