पंजाब में CBI रेड के दौरान गाड़ियों पर फूल बरसाना पड़ा भारी; 2 लोग हिरासत में, लापरवाही पर SHO भी सस्पेंड
07 Oct 2026, 01:11 PM

पंजाब में CBI रेड के दौरान गाड़ियों पर फूल बरसाना पड़ा भारी; 2 लोग हिरासत में, लापरवाही पर SHO भी सस्पेंड

Patrika
@patrika
संगरूर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) राजबीर सिंह घुम्मन के घर सीबीआई की तलाशी के दौरान जांच एजेंसी की गाड़ी पर फूल बरसाने और मिठाई बांटने का मामला तूल पकड़ गया है। संगरूर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि घराचों थाने के थाना प्रभारी (एसएचओ) यशपाल शर्मा को ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह घटनाक्रम उस समय हुआ, जब मुख्यमंत्री भगवंत मान संगरूर के दौरे पर थे। खास बात यह है कि सीबीआई की कार्रवाई का स्वागत करने वालों में विपक्षी दलों से जुड़े कुछ राजनीतिक कार्यकर्ता भी शामिल बताए जा रहे हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
8

Comments (0)

Login to join the conversation