02 Nov 2026, 05:46 PM
कुमारस्वामी को लेकर प्रियांक खरगे का बड़ा बयान, बोले- सबूत मिले तो केंद्रीय मंत्री को समन करने में नहीं हिचकेंगे
News Patrika
@newspatrika
बेंगलुरु। कर्नाटक में स्टिंग ऑपरेशन विवाद पर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद राज्य के गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने उन्हें जवाब दिया है। खरगे ने कहा कि सरकार कानून के दायरे में रहकर काम कर रही है और यदि कुमारस्वामी के खिलाफ एक भी सबूत मिलता है, तो उन्हें समन भेजने में कोई हिचकिचाहट नहीं होगी। बेंगलुरु में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रियांक खरगे ने कहा कि कोई भी उन्हें छूना नहीं चाहता। अगर आपको याद हो, जब हमने उनके पदाधिकारियों को नोटिस भेजकर बयान दर्ज कराने को कहा था, तब वे खुद कमिश्नर ऑफिस आए थे और ‘टच मी’ (मुझे छूकर दिखाओ) कहा था। वे पदयात्रा निकालकर डीजी ऑफिस भी गए थे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5
Comments (0)