Katni: मायके आई संगीता के साथ रसोई में हुआ हादसा, कुकर के धमाके से परिवार में मचा हड़कंप
Katni, Madhya Pradesh 01 Nov 2026, 02:55 PM

Katni: मायके आई संगीता के साथ रसोई में हुआ हादसा, कुकर के धमाके से परिवार में मचा हड़कंप

News Patrika
@newspatrika
Katni News : मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बरही थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले सलैया सिहोरा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर की रसोई में खाना बना रही महिला अचानक प्रेशर कुकर फटने से गंभीर रूप से घायल हो गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण घबराकर रसोई की ओर दौड़े। वहां महिला घायल अवस्था में पड़ी मिली। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation