PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर पटना में BJP की ‘सेवा ज्योति यात्रा’, सम्राट चौधरी ने गिनाईं उपलब्धियां
07 Oct 2026, 02:31 PM

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर पटना में BJP की ‘सेवा ज्योति यात्रा’, सम्राट चौधरी ने गिनाईं उपलब्धियां

Patrika
@patrika
PM Modi 25 Years Public Life: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से बुधवार को पटना में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के वर्चुअल संबोधन को बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने सुना। सभा के बाद ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 7 अक्टूबर का दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि 25 वर्ष पहले इसी दिन नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation