आज 6 अक्टूबर को कितने में आ जाएगा 1 लीटर पेट्रोल? डीजल का भी चेक करें रेट
06 Oct 2026, 10:13 PM

आज 6 अक्टूबर को कितने में आ जाएगा 1 लीटर पेट्रोल? डीजल का भी चेक करें रेट

ABP News
@abpnews

सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई और यह 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई हैं. यह भारत जैसे ऐसे किसी देश के लिए बड़ी राहत की बात है, जो कच्चे तेल के आयात पर काफी ज्यादा निर्भर है.

भारत अपनी जरूरत का 85% से ज्यादा तेल विदेशों से मंगाता है. हालांकि, अभी भी जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच  सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां सतर्क बनी हुई हैं. इसी अनिश्चितता के बीच कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं. 6 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और कीमतें पहले के स्तर पर स्थिर बनी हुई हैं.

शहरवार चेक करें कीमतें

शहर

पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर)

डीजल की कीमत (प्रति लीटर)

दिल्ली

102.12 रुपये

95.20 रुपये

मुंबई

111.31 रुपये

97.97 रुपये

पुणे

111.90 रुपये

98.55 रुपये

चेन्नई

107.78 रुपये

99.56 रुपये

जयपुर

113.19 रुपये

98.25 रुपये

पटना

113.35 रुपये

99.36 रुपये

हैदराबाद

115.69 रुपये

103.82 रुपये

चंडीगढ़

98.10 रुपये

86.09 रुपये

लखनऊ

101.86 रुपये

95.36 रुपये

नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम

प्राइवेट सेक्टर की ऑयल कंपनी नायरा एनर्जी ने हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई हैं, जिससे अब लोग यह सोचकर परेशान हो रहे हैं कि क्या अब सरकारी तेल कंपनियां भी कीमतों में बढ़ोतरी करेगी. नायरा एनर्जी ने देश भर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर कीमतें बढ़ाई हैं.

कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. इसी के साथ अब नायरा एनर्जी के पंपों पर पेट्रोल 119.54 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल 102.64 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है. राहत की बात यह है कि सरकारी तेल कंपनियों ने अब तक फ्यूल रेट में कोई इजाफा नहीं किया है.

कच्चे तेल की कितनी है कीमत?

कच्चे तेल की कीमतों का फ्यूल मार्केट पर सीधा असर पड़ता है क्योंकि भारत कच्चे तेल की अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी हद तक आयात पर निर्भर है. जानकारों का मानना ​​है कि भले ही कच्चे तेल की कीमतें गिरी हैं, लेकिन उनमें उतार-चढ़ाव बना हुआ है इसलिए फिलहाल ग्राहकों को सरकार से कोई राहत मिलने की संभावना बहुत कम है. राहत तभी मिल सकती है, जब कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक कम बनी रहें और युद्ध से पहले के स्तर पर आ जाएं.

ये भी पढ़ें:

'अब और रियायत नहीं देंगे', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बरसीं वित्त मंत्री सीतारमण

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation