3 पटवारियों की सेवा समाप्ति पर भड़के पटवारी, कलेक्टर कार्यालय में जमकर नारेबाजी
Madhya Pradesh 07 Oct 2026, 05:45 PM

3 पटवारियों की सेवा समाप्ति पर भड़के पटवारी, कलेक्टर कार्यालय में जमकर नारेबाजी

Patrika
@patrika
मध्यप्रदेश के देवास में कलेक्टर के आदेश के विरोध में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे बड़ी संख्या में पटवारी, जमकर की नारेबाजी 3 परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवाएं समाप्त किए जाने के बाद पटवारियों में आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में पटवारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की।बताया जा रहा है कि आसपास के जिलों से भी पटवारी देवास पहुंचे हैं। करीब एक घंटे से कलेक्टर कार्यालय परिसर में पटवारियों का हंगामा जारी है। पटवारी तीनों कर्मचारियों की सेवा समाप्ति का आदेश वापस लेने की मांग कर रहे हैं।मामला स्वामित्व योजना में शून्य प्रगति, शासकीय कार्य में लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना को लेकर कलेक्टर ऋतुराज सिंह द्वारा की गई कार्रवाई से जुड़ा है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation