Gwalior, Madhya Pradesh
24 Sep 2026, 11:30 AM
‘पत्नी के मेडिकल टेस्ट की अनुमति नहीं’,… तलाक के मामले में ग्वालियर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Patrika
@patrika
MP High Court Divorce Case: एमपी हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ की सिंगल बेंच ने वैवाहिक विवाद से जुड़े मामले में ऐसा फैसला सुनाया है जिसने तलाक की कार्यवाही को लेकर सवाल खड़े कर दिए है। हाईकोर्ट में एक मामला पहुंचा जहां, निचली कोर्ट ने तलाक की कार्यवाही के दौरान महिला का मेडिकल टेस्ट कराने की अनुमति दे दी थी। इस मामले में जरुरी बात ये है कि कोर्ट द्वारा यह अनुमति तब दी गई थी जब, पति-पत्नी अपनी गवाही दे चुके थे और साक्ष्य की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। पत्नी ने निचली अदालत के इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनती देते हुए अपनी दलील रखी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7
Comments (0)