NCP: पार्थ पवार ने पलटा गेम, 5 महीने पहले पार्टी में आए नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी में फिर नाराजगी की चर्चा
27 Nov 2026, 10:41 AM

NCP: पार्थ पवार ने पलटा गेम, 5 महीने पहले पार्टी में आए नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी में फिर नाराजगी की चर्चा

News Patrika
@newspatrika
Maharashtra Politics: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में सांसद पार्थ पवार की ओर से संगठन में नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। अपने करीबी नेताओं और समर्थकों को पार्टी में महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपने की कड़ी में अब पार्थ पवार ने अर्जुन मेघे को मुंबई राष्ट्रवादी कांग्रेस का युवक अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्थ पवार ने खुद अर्जुन मेघे को नियुक्ति पत्र सौंपा। खास बात यह है कि अर्जुन मेघे ने महज पांच महीने पहले ही भाजपा छोड़ उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार नीत एनसीपी में प्रवेश किया था। इतने कम समय में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7

Comments (0)

Login to join the conversation