प्रदेश में अब क्षेत्र का बंधन खत्म… ‘एनीव्हेयर पंजीयन’ की तैयारी, प्रॉपर्टी कहीं भी हो, रजिस्ट्री नजदीकी दफ्तर में होगी
Madhya Pradesh 08 Sep 2026, 08:01 PM

प्रदेश में अब क्षेत्र का बंधन खत्म… ‘एनीव्हेयर पंजीयन’ की तैयारी, प्रॉपर्टी कहीं भी हो, रजिस्ट्री नजदीकी दफ्तर में होगी

Patrika
@patrika
ग्वालियर. मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने वाले लाखों पक्षकारों के लिए सरकार बड़ी सहूलियत देने जा रही है। अब प्रदेश में जमीन या मकान की रजिस्ट्री कराने के लिए उस जिले या तहसील के उप-पंजीयक (सब-रजिस्ट्रार) कार्यालय के चक्कर काटने की मजबूरी पूरी तरह खत्म होने जा रही है। राज्य सरकार ने सब-रजिस्ट्रारों के कार्यक्षेत्र व शक्तियों का विस्तार कर ‘एनीव्हेयर पंजीयन’ व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। पक्षकार अब ग्वालियर की संपत्ति की रजिस्ट्री इंदौर में बैठकर और इंदौर की संपत्ति की रजिस्ट्री ग्वालियर उप-पंजीयक कार्यालय में जाकर करा सकेगा। संपदा-2 सॉफ्टवेयर में इस नई व्यवस्था को अपडेट कर दिया गया है। यह हाईटेक सुविधा आगामी 15 सितंबर से पूरे प्रदेश में विधिवत शुरू होने की प्रबल संभावना है। इस व्यवस्था के तहत रजिस्ट्री पेश होने के बाद उप पंजीयक दस्तावेज संपादित करने के लिए पांच दिन का समय मिलेगा। छठवें दिन दस्तावेज पर फैसला लेना होगा। इस सेवा को शुरू करने से पहले उप पंजीयकों को ट्रेनिंग दी गई है। सोमवार को दोपहर में भोपाल परिक्षेत्र की ट्रेङ्क्षनग हुई और शाम को ग्वालियर परिक्षेत्र की ट्रेङ्क्षनग हुई। 8 ङ्क्षसतबर को जबलपुर व इंदौर परिक्षेत्र को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7

Comments (0)

Login to join the conversation