22 Sep 2026, 09:30 AM
परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा को वीडियो कॉल से कराए लालबागचा राजा के दर्शन, लोगों ने उठाए सवाल
Patrika
@patrika
Parineeti Chopra Troll after Lalbaugcha Raja Darshan: मुंबई का मशहूर गणेश महोत्सव इस समय छाया हुआ है। ‘लालबागचा राजा’ के पंडाल में बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए आम जनता से लेकर बॉलीवुड हस्तियों का जमावड़ा लगा हुआ है। बड़े-बड़े सितारे यहां पहुंचकर आशीर्वाद लेते हैं। वहीं, इसमें परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) भी शामिल हुईं। दिल्ली में समय बिताने के बाद एक्ट्रेस मुंबई लौटीं और सोमवार को लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं। दर्शन के दौरान परिणीति का पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को वीडियो कॉल के जरिए बप्पा के दर्शन कराना अब विवादों में घिर गया है। उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)