'1 घंटे में शादी नहीं हुई, तो मैं उठकर चला जाऊंगा...', मंडप में एक्टर ने दी थी धमकी, सालों बाद खुला राज
16 Nov 2026, 03:27 PM

'1 घंटे में शादी नहीं हुई, तो मैं उठकर चला जाऊंगा...', मंडप में एक्टर ने दी थी धमकी, सालों बाद खुला राज

ABP News
@abpnews

सूरज बड़जात्या हाल ही में फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' की स्टारकास्ट के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहुंचे. शो के दौरान कपिल शर्मा ने सभी मेहमानों को उनकी शादी की तस्वीरें दिखाईं. इन तस्वीरों को देखकर सभी अपने खास दिन की यादों में खो गए और अपने पार्टनर के साथ रिश्ते से जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी साझा किए.

इस दौरान एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक ने अपनी शादी का एक किस्सा सुनाया उन्होंने बताया कि उनके पति और एक्टर पंकज कपूर ने शादी के दिन साफ कह दिया था कि अगर एक घंटे के अंदर शादी की रस्में पूरी नहीं हुईं, तो वो मंडप से उठकर चले जाएंगे.

सुप्रिया पाठक ने शादी को लेकर किया खुलासा
कपिल शर्मा ने जब स्क्रीन पर सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर की शादी की तस्वीर दिखाई तो उन्होंने गौर किया कि तस्वीर में पंकज काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं. इस पर सुप्रिया ने इसकी वजह बताते हुए एक मजेदार किस्सा सुनाया.

उन्होंने कहा, 'पंकज कपूर और मेरी शादी को 38 साल हो चुके हैं. हमारी शादी के दिन पंकज ने एक घंटे का समय दिया था. उन्होंने कहा था कि अगर एक घंटे में शादी नहीं हुई, तो वो वहां से चले जाएंगे. वो कुछ मिनट में घड़ी देखते रहते थे कि शादी पूरी हुई या नहीं.'

सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर की शादी
दिग्गज एक्टर सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर ने साल 1988 में शादी की थी. दोनों को एक-दूसरे से फिल्म 'अगला मौसम' की शूटिंग के दौरान प्यार हुआ था, हालांकि ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई. दोनों की ये दूसरी शादी थी. इससे पहले वे अपने-अपने पार्टनर से अलग हो चुके थे. शादी से पहले दोनों ने करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया था.

सुप्रिया और पंकज की एक बेटी सना कपूर और एक बेटा रुहान कपूर हैं.  पंकज कपूर की पहली शादी एक्ट्रेस और डांसर नीलिमा अजीम से हुई थी. इस शादी से उनके एक बेटे शाहिद कपूर हैं.

'ये प्रेम मोल लिया' के बारे में
रोमांटिक फैमिली ड्रामा में आयुष्मान खुराना और शारवरी लीड रोल में हैं. वहीं, अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन, शाद रंधावा और स्वानंद किरकिरे भी फिल्म का हिस्सा हैं. ये 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
9

Comments (0)

Login to join the conversation