PAK vs SL 1st Test: श्रीलंका दूसरे दिन स्‍टंप तक 114/3, पाकिस्‍तान अभी भी 320 रन से आगे
10 Nov 2026, 07:01 PM

PAK vs SL 1st Test: श्रीलंका दूसरे दिन स्‍टंप तक 114/3, पाकिस्‍तान अभी भी 320 रन से आगे

News Patrika
@newspatrika
Pakistan vs Sri Lanka 1st Test Day 2 Highlights: पाकिस्‍तान और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्‍तान की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 106.3 ओवर में 434 रन के स्‍कोर पर घोषित की। इसके जवाब में मेहमान श्रीलंकाई टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट खोकर 114 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं। हालांकि वह अभी भी पाकिस्‍तान से 320 रन पीछे है। कमिंडू मेंडिस 78 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 40 और धनंजय डी सिल्‍वा 28 गेंदों पर दो चौकों की सहायता से 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation