17 Sep 2026, 11:11 PM
पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली में 1.25 लाख दीयों से रोशन हुआ विजय चौक, ‘भारत वन’ में लगाए जाएंगे 10 हजार पौधे
Patrika
@patrika
PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को दिल्ली के विजय चौक पर 1.25 लाख मिट्टी के दीये जलाए गए। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने इस कार्यक्रम को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया। कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, NDMC के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल समेत कई नेता और अधिकारी शामिल हुए। इस कार्यक्रम को ‘आशीर्वाद का दीया’ नाम दिया गया। NDMC के मुताबिक, शाम को विजय चौक से लेकर सेवा तीर्थ तक एक लाख से ज्यादा मिट्टी के दीये जलाए गए। इसमें करीब 5,000 लाभार्थी, NDMC कर्मचारी, छात्र और शिक्षक शामिल हुए। अलग-अलग सरकारी योजनाओं को दर्शाने वाले संदेश और आकृतियां भी दीयों से बनाई गई।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6
Comments (0)