Narmadapuram, Madhya Pradesh
07 Nov 2026, 03:20 PM
पचमढ़ी में पहाड़ी पर दिखा बाघ! वीडियो तेजी से वायरल, हालही में बायसन के हमले से हुई है सैनिक की मौत
News Patrika
@newspatrika
Narmadapuram News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में एक बार फिर जंगली वन्यजीव की मौजूदगी चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस स्टेशन रोड स्थित बर्की कंपनी (आर्मी ट्रेनिंग भर्ती कंपनी) के पास पहाड़ी पर एक जंगली जानवर दिखाई देने का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल इस वीडियो को नीच स्थित आर्मी ट्रेनिंग सेंटर से बनाया गया है। वहीं, सैनिक वीडियो में नजर आ रहे जंगली जानवर को बाघ होने का दावा कर रहे हैं। हालांकि, दूरी अधिक होने के चलते वीडियो में दिख रहा जानवर बाग है या तेंदुआ, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)