'हमारी दो चिंताओं का समाधान हो जाएगा लेकिन...', परिसीमन पर चिदंबरम ने सरकार से पूछे 3 बड़े सवाल
28 Nov 2026, 10:46 AM

'हमारी दो चिंताओं का समाधान हो जाएगा लेकिन...', परिसीमन पर चिदंबरम ने सरकार से पूछे 3 बड़े सवाल

ABP News
@abpnews

देश के पूर्व वित्तमंत्री और राज्य सभा से कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने परिसीमन बिल को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा कि प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयक पेश कर दिया गया है. लोकसभा की कुल सीटों में प्रत्येक राज्य के मौजूदा आनुपातिक हिस्से को 25 सालों के लिए फ्रीज करने से हमारी दो चिंताओं का समाधान हो जाएगा. हालांकि, यह विधेयक पहली और सबसे बुनियादी चिंता का समाधान नहीं करता है.

चिदंबरम ने आगे कहा, कुल सीटों में प्रत्येक राज्य का आनुपातिक हिस्सा महत्वपूर्ण है, लेकिन सीटों की वास्तविक संख्या भी मायने रखती है. इसके अलावा, लोकसभा की सदस्य संख्या बढ़ने से प्रत्येक राज्य के भीतर निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन करना होगा. इससे सरकार को राज्यों के भीतर निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में मनमानी फेरबदल करने की खुली छूट मिल जाएगी. जैसा कि सरकार ने असम और जम्मू-कश्मीर में किया था. इस तरह सीटों का मनमाना बंटवारा बड़ा खतरा है.

The proposed Constitution Amendment Bill has been unveiled The 'freeze' for 25 years of the present relative proportion of each State to the total seats of the Lok Sabha will address two of our concerns However, the Bill does not address the first -- and fundamental --concern While relative proportion of each State to the total is important, absolute numbers also matter Besides, the increased strength of the Lok Sabha will entail delimitation of the constituencies within each state. That will give a free licence to the government to gerrymander the constituencies within the state -- as the government did in Assam and J&K. Gerrymandering is the greater evil and the greater danger The government has still not answered our primary question: why can't the 1/3 reservation for women be implemented in the present strength of the Lok Sabha?

— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) November 27, 2026

सरकार ने नहीं दिया जवाब

पी चिदंबरम ने एक्स पोस्ट के आखिर में लिखा कि सरकार ने अभी तक हमारे मुख्य सवाल का जवाब नहीं दिया है. उन्होंने ये नहीं बताया कि लोकसभा की मौजूदा सदस्य संख्या में ही महिलाओं के लिए 1/3 आरक्षण क्यों लागू नहीं किया जा सकता?

सांसद मनोज कुमार झा का बड़ा बयान

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज कुमार झा ने संसद के विशेष सत्र को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रस्तावित परिसीमन विधेयक के जरिए लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने इसे परिसीमन नहीं, बल्कि लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश करार दिया. राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता झा ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर विपक्ष पर बाधा डालने के सत्तारूढ़ गठबंधन के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पहले ही पारित हो चुका है.

सवाल पर झा ने क्या कहा?

सोमवार को विशेष सत्र की शुरुआत होने वाली है. इसके बारे में पत्रकारों के सवाल पर झा ने कहा, ‘‘संसद का मानसून सत्र कभी स्थगित नहीं किया गया था. तकनीकी रूप से यह अब भी मानसून सत्र ही है, जिसे शीतकालीन सत्र तक बढ़ा दिया गया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘सवाल उठता है कि सरकार इस तरह के हथकंडों से क्या हासिल करना चाहती है? इसे परिसीमन नहीं कहिए. यह वास्तव में लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश है, जिसे भारतीय जनता पार्टी असम में पहले ही आजमा चुकी है.''

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
6

Comments (0)

Login to join the conversation