27 Sep 2026, 03:35 PM
ओवैसी के SIR वाले बयान पर मुफ्ती वजाहत कासमी ने उठाए सवाल, चुनाव आयोग के बचाव में रखी अपनी बात
Patrika
@patrika
Mufti Wajahat Qasmi Latest News: इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती वजाहत कासमी ने चुनाव आयोग की आलोचना, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणी, दिल्ली हाई कोर्ट के POCSO से जुड़े फैसले और जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख महमूद मदनी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर अपनी राय रखते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से बचना चाहिए। कासमी ने मुस्लिम पर्सनल लॉ के मुद्दे पर भी संविधान और कानून को सर्वोपरि बताया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5
Comments (0)