कैमरे में 200MP का दम, बैटरी भी बड़ी! OPPO Reno 17 सीरीज लॉन्च
16 Nov 2026, 08:28 PM

कैमरे में 200MP का दम, बैटरी भी बड़ी! OPPO Reno 17 सीरीज लॉन्च

ABP News
@abpnews

OPPO Reno 17 Series Launch : OPPO ने अपनी नई Reno 17 सीरीज को चीन में लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में OPPO Reno 17 और Reno 17 Pro दो स्मार्टफोन शामिल हैं. इन दोनों फोन में 120fps गेमिंग सपोर्ट के साथ टच रिस्पॉन्स और नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए अलग चिप दी गई है, हालांकि दोनों मॉडल के प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी में अंतर देखने को मिलता है. खास बात यह है कि प्रो मॉडल में 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है. तो आइए जानते हैं कि OPPO Reno 17 और Reno 17 Pro की कीमत और खास फीचर्स क्या हैं.

डिस्प्ले और प्रोसेसर में क्या है खास?

OPPO के दोनों स्मार्टफोन Android 17 पर आधारित ColorOS 17 पर काम करते हैं. कंपनी इनमें छह साल तक अपडेट देने का वादा कर रही है. Reno 17 Pro में 6.32 इंच की फ्लेक्सिबल AMOLED स्क्रीन है, जबकि Reno 17 में 6.56 इंच का डिस्प्ले मिलता है. दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है. Pro मॉडल में MediaTek Dimensity 8550 Super प्रोसेसर और Reno 17 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलता है. दोनों फोन में LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है.

OPPO Reno 17 और Reno 17 Pro के दूसरे खास फीचर्स क्या हैं?

फोटोग्राफी के लिए Reno 17 Pro में 200MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसके साथ 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है. इसमें 3.5x ऑप्टिकल जूम की सुविधा है. सेल्फी के लिए भी 50MP कैमरा दिया गया है. वहीं दूसरी तरफ Reno 17 में 50MP के तीन रियर कैमरे मिलते हैं. इसमें प्राइमरी, अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो सेंसर शामिल हैं. यह 3.5x ऑप्टिकल और 120x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है.

यह भी पढ़ें - Airtel vs Vi Recharge Plans : Airtel या Vi, किसके Voice-Only प्लान में मिलती है ज्यादा वैलिडिटी?

OPPO Reno 17 और Reno 17 Pro की बैटरी

बैटरी के मामले में Reno 17 Pro में 7,250mAh और Reno 17 में 8,000mAh की बैटरी दी गई है. साथ ही दोनों स्मार्टफोन 80W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं. कनेक्टिविटी के लिए इनमें 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth, NFC और USB Type-C पोर्ट मिलता है.

OPPO Reno 17 सीरीज की कीमत और कलर ऑप्शन

OPPO Reno 17 Pro के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत चीन में 4,199 युआन (करीब 59,100 रुपये) रखी गई है.  वहीं  OPPO Reno 17 के 8GB+256GB मॉडल की शुरुआती कीमत 3,599 युआन (करीब 50,600 रुपये) है. इन दोनों फोन को Cocoa Brown, Encounter Cat, Ice Moon White, Snow White और Starlight Pink कलर में पेश किया गया है.

यह भी पढ़ें - iPhone 18 Launch Delay : iPhone 18 के कैमरे ने बढ़ाई Apple की मुश्किल, लॉन्च में देरी की ये है वजह

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
8

Comments (0)

Login to join the conversation