Room Heater: ऑयल हीटर या ब्लोअर, सर्दियों में आपके कमरे के लिए कौन-सा बेस्ट?
09 Nov 2026, 03:41 PM

Room Heater: ऑयल हीटर या ब्लोअर, सर्दियों में आपके कमरे के लिए कौन-सा बेस्ट?

ABP News
@abpnews

Room Heater: दिवाली के बाद ठंड बढ़ जाती है. खासतौर पर उत्तर भारत में सुबह और रात के वक्त पारा काफी नीचे आने लगता है. ऐसे में अपने कमरे को गर्म बनाए रखने के लिए लोग रूम हीटर का इस्तेमाल करते हैं. जिन लोगों के पास हीटर नहीं है वह लोग हीटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं. अगर आप भी इन लोगों में शामिल है तो फैन हीटर यानी ब्लोअर और ऑयल फील्ड रेडिएटर यानी ऑयल हीटर के बीच कन्फ्यूजन होना लाजमी है.

कई लोग कम बजट के चक्कर में ब्लोअर खरीद लाते हैं. तो कुछ लोग देखा-देखी महंगा ऑयल हीटर खरीद लेते हैं. लेकिन इन दोनों ही हीटर के काम करने का तरीका, बिजली की खपत और सेहत पर पड़ने वाला असर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है. चलिए आपको बताते हैं कि आपके कमरे और परिवार की जरूरत के हिसाब से इन दोनों में से कौन सा हीटर सबसे बेस्ट रहेगा.

ब्लोअर कैसे करता है काम?

सबसे पहले बात करते हैं आम घरों में सबसे ज्यादा दिखने वाले फैन हीटर यानी ब्लोअर की. इसके अंदर एक मेटल की हीटिंग कॉइल लगी होती है और उसके ठीक पीछे एक छोटा पंखा होता है. जैसे ही आप इसे ऑन करते हैं कॉइल तुरंत लाल होकर गर्म हो जाती है और पंखा उस गर्मी को तेजी से कमरे में आगे की तरफ फेंकता है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह ऑन होते ही कुछ ही मिनटों में कमरे को गर्म कर देता है और इसकी कीमत भी हजार से दो हजार रुपये के बीच होती है.

लेकिन इसकी सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि यह हवा में मौजूद प्राकृतिक नमी को पूरी तरह जला देता है और कमरे की ऑक्सीजन भी कम करने लगता है. इसकी वजह से अगर आप इसे रात भर चलाकर सोते हैं तो सुबह उठने पर आंखों में जलन, गला सूखना, स्किन ड्राई होना और सिरदर्द जैसी परेशानियां होने लगती हैं.

ऑयल हीटर कैसे करता है काम?

अब बात करते हैं ऑयल हीटर की जो दिखने में किसी पुराने जमाने के रेडिएटर या बड़ी बैटरी जैसा लगता है. कई लोगों को लगता है कि इसमें तेल जलता है और उसे बार-बार डलवाना पड़ता है जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है. इसके अंदर एक खास तरह का थर्मल ऑयल सील रहता है जो कभी खत्म नहीं होता. जब आप हीटर चालू करते हैं तो बिजली की मदद से अंदर का तेल गर्म होता है और वह हीटर की बाहरी मेटल प्लेट्स को गर्म करता है.

इसके बाद उन प्लेट्स से छूकर कमरे की हवा धीरे-धीरे अपने आप गर्म होने लगती है. इसमें कोई पंखा नहीं होता, इसलिए यह बिल्कुल भी आवाज नहीं करता. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कमरे की नमी और ऑक्सीजन को बिल्कुल भी खत्म नहीं करता जिससे घुटन महसूस नहीं होती. इसके अलावा बंद करने के बाद भी इसका तेल काफी देर तक गर्म रहता है जिससे कमरा लंबे समय तक गर्म बना रहता है और बिजली की भी बचत होती है.

यह भी पढ़ें: Fridge Condenser Coil: फ्रिज के पीछे जाली क्यों लगी होती है, इसका क्या काम?

कौन सा हीटर खरीदने में फायदा?

अब सवाल आता है कि आखिर आपको अपने घर के लिए कौन सा ऑप्शन चुनना चाहिए. अगर आपका कमरा छोटा है, बजट कम है और आपको सिर्फ नहाने के बाद या पढ़ाई करते वक्त एक-दो घंटे के लिए तुरंत गर्मी चाहिए तो ब्लोअर आपके लिए एकदम सही है. बस इसे चलाते वक्त कमरे की खिड़की थोड़ी सी खुली रखें और पास में एक कटोरी पानी रख दें जिससे नमी बनी रहे.

वहीं अगर आपका कमरा बड़ा है और आप पूरी रात हीटर चलाकर चैन की नींद सोना चाहते हैं. तो थोड़ा पैसा खर्च करके ऑयल हीटर ही घर लाएं. खासतौर पर अगर आपके घर में छोटे बच्चे, बुजुर्ग या सांस के मरीज हैं. तो सेहत के लिहाज से ऑयल हीटर से बेहतर कुछ भी नहीं है. भले ही यह शुरू में 8 से 10 हजार रुपये का पड़ता है और कमरे को गर्म करने में 10-20 मिनट लेता है लेकिन सेफ्टी और सेहत के मामले में यह ब्लोअर से कई गुना आगे है.

यह भी पढ़ें: घर के पुराने फोन को बना सकते हैं कार का डैशकैम, जानें तरीका

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
5

Comments (0)

Login to join the conversation