10 Nov 2026, 02:26 PM
NZ vs IND 4th ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे मैच में बदल जाएगी भारतीय टीम, रोहित शर्मा को मिलेगा नया ओपनिंग पार्टनर
News Patrika
@newspatrika
NZ vs IND 4th ODI Playing 11 Prediction: न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की सीरीज अब अपने अहम पड़ाव पर पहुंच गई है। इस सीरीज के शुरुआती दो मैच भारत ने जीतकर 2-0 से बढ़त बना रखी थी, वहीं अब मंगलवार 10 नवंबर को हैमिल्टन का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने के बाद टीम इंडिया ने सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अब दोनों टीमों के बीच चौथा और पांचवां मुकाबला क्रमश: 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेले जाएंगे। जहां भारतीय टीम में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा, क्योंकि कप्तान शुभमन गिल समेत कुछ खिलाड़ी टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटेंगे। ऐसे में कप्तान से लेकर उपकप्तान तक टीम में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
10
Comments (0)