NTA Observer Recruitment 2026: NTA ने ऑब्जर्वर पैनल के लिए मांगे आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
09 Nov 2026, 11:56 PM

NTA Observer Recruitment 2026: NTA ने ऑब्जर्वर पैनल के लिए मांगे आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

ABP News
@abpnews

NTA Observer Recruitment 2026: पेपर लीक के बाद एनटीए में कई तरह के बदलाव किए गए. एनटीए ने अपनी आगामी प्रमुख परीक्षाओं जैसे नीट यूजी, जेईई मेंस, सीयूईटी, यूजीसी नेट और सीएसआईआर नेट के पारदर्शी संचालन के लिए ऑब्जर्वर पैनल के गठन हेतु योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सेवा में रहने वाले और रिटायर्ड सरकारी अधिकारियों, टीचर्स, प्रोफेसर और सशस्त्र बलों के पूर्व जवानों का एक प्री- वेरीफाई पुल तैयार किया जाएगा.

इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इसके लिए फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 6 दिसंबर 2026 तय की गई है. चयनित ऑब्जर्वर 2 साल की अवधि के लिए टर्मिनल में शामिल रहेंगे और उन्हें देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित और पेन पेपर मोड की परीक्षाओं की निगरानी के लिए तैनात किया जाएगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

एनटीए ऑब्जर्वर पैनल के लिए आवेदन को तीन मुख्य कैटेगरी में विभाजित किया गया है. इसमें कैटेगरी ए में रिटायर्ड सरकारी अधिकारी हैं. इन पदों पर सातवें वेतन आयोग के पे-मैट्रिक्स लेवल 8 के ऊपर के पदों के लिए रिटायर्ड केंद्र या राज्य सरकार के अधिकारी एलिजिबल है. वहीं ए कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 6 दिसंबर 2026 को आयु सीमा 60 से 65 वर्ष के बीच होने चाहिए.

कैटेगरी बी

बी कैटेगरी में भारतीय सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों से सूबेदार मेजर या उससे ऊपर की रैंक के रिटायर्ड अधिकारी आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदक की न्यूनतम कोई आयु सीमा तय नहीं की गई है, लेकिन अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

कैटेगरी सी

कैटेगरी सी के लिए सेवारत और रिटायर्ड टीचर्स और प्रोफेसर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी, सरकारी कॉलेज के प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर आवेदन के लिए एलिजिबल है. वहीं सरकारी स्कूलों और कॉलेज के प्रिंसिपल व वाइस प्रिंसिपल आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय व राज्य बोर्ड के सरकारी स्कूलों के पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स, लेक्चरर व सीनियर टीचर्स, सरकारी पॉलिटेक्निक, आईटीआई के प्रिंसिपल, यूनिवर्सिटीज रजिस्ट्रार-डिप्टी रजिस्ट्रार और डीआईई के फैकल्टी सदस्य भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए रिटायर्ड आवेदक के लिए 60 से 65 वर्ष आयु तय की गई है. वहीं सेवारत उम्मीदवारों के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है, लेकिन उन्हें अपने संस्थान से एनओसी देना होगा.

आब्जर्वर के काम और जिम्मेदारी

परीक्षा से एक दिन पहले अनिवार्य ब्रीफिंग बैठक में भाग लेना.

परीक्षा के दिन निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचना.

उम्मीदवारों की पहचान, वेरिफिकेशन, बायोमेट्रिक और फ्रिस्किंग व्यवस्था की जांच करना.

सीटिंग प्लान, प्रश्न पत्र व ओएमआर शीट के वितरण और कलेक्शन की निगरानी.

सीसीटीवी कैमरे, वेब कास्टिंग और पावर बैकअप की जांच.

किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, नकल या सुरक्षा में चूक की तुरंत एनटीए को सूचना देना और परीक्षा के बाद पोर्टल पर रिपोर्ट जमा करना

ये भी पढ़ें-GAIL Recruitment 2026: लॉ वालों के लिए नौकरी का मौका, GAIL में निकली वैकेंसी

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनटीए के आधिकारिक ऑब्जर्वर मैनेजमेंट https://observermanagement.nta.gov.in/  पोर्टल पर जाएं.

इसके बाद अपनी पर्सनल और एजुकेशनल जानकारी भरें.

अब जरूरी  डॉक्यूमेंट अपलोड करें.

इसके बाद सेवारत कर्मचारियों के लिए एनओसी और विजिलेंस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट जमा करना होगा.

वहीं रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए पुलिस वेरिफिकेशन- करेक्टर सर्टिफिकेट जमा करना होगा.

अब सारी डिटेल की जांच करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें-Qualification For PMO: PM Modi की कोर टीम के लिए कितना पढ़ा-लिखा होना जरूरी, कैसे मिलती है नौकरी?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation