JEE Main 2027: जेईई मेन में NRI छात्रों को राहत, अब पासपोर्ट से भी कर सकते हैं आवेदन
05 Nov 2026, 08:58 PM

JEE Main 2027: जेईई मेन में NRI छात्रों को राहत, अब पासपोर्ट से भी कर सकते हैं आवेदन

ABP News
@abpnews

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2027 के जनवरी सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. इस बीच एनटीए ने विदेश में रहने वाले भारतीय मूल के छात्रों और दूसरे उम्मीदवारों को एक बड़ी राहत दी है. जिन एनआरआई या दूसरे उम्मीदवारों के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, वह अपने पासपोर्ट का इस्तेमाल पहचान प्रमाण के रूप में करके आवेदन पूरा कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर एक एनआरआई स्टूडेंट की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में एनटीए ने स्पष्ट किया है कि अब आप आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए पासपोर्ट का उपयोग कर सकते हैं. एजेंसी के इस कदम से पहचान डॉक्यूमेंट की कमी के कारण रजिस्ट्रेशन में दिक्कतों का सामना कर रहे विदेशी और भारतीय उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है.

मेरी पहचान और री-केवाईसी अनिवार्य

एनटीए की ओर से जारी आधिकारिक निर्देश के अनुसार जेईई मेन 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए मेरी पहचान पोर्टल के जरिए लॉगिन करना अनिवार्य किया गया है. इसके तहत उम्मीदवार तीन मुख्य प्लेटफार्म और डिजिलॉकर, ई प्रमाण या जन परिचय में से किसी का चयन कर लॉगिन कर सकते हैं. एजेंसी ने छात्रों को डिजिलॉकर के माध्यम से री-केवाईसी पूरा करने की सलाह दी है. आवेदन पत्र में उम्मीदवारों का नाम और जन्मतिथि कक्षा 10वीं के प्रमाण पत्र में दर्ज विवरण से बिल्कुल मेल खानी चाहिए.

गलतियों में सुधार के लिए नया आवेदन करने की छूट

एनटीए ने एक दूसरे नोटिस में भी उम्मीदवारों को बड़ी सुविधा प्रदान की है. अगर किसी छात्र ने अपने पहले भरे गए फॉर्म में कोई गलती कर दी है या गलत जानकारी दर्ज कर दी है, तो वह एक नया फ्रेश आवेदन जमा कर सकता है. नया फाॅर्म जमा करने पर छात्र को एक नया एप्लीकेशन नंबर जारी किया जाएगा. हालांकि पहले से जमा की गई परीक्षा फीस न तो वापस की जाएगी और न ही नए फॉर्म में एडजस्ट होगी. जिन छात्रों को केवल मामूली सुधार करने हैं, उनके लिए 27 से 29 नवंबर 2026 तक करेक्शन विंडो की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

ये भी पढ़ें-IIT Kanpur: इंजीनियरिंग के बाद अब IIT में डॉक्टर भी बनेंगे छात्र, 2029 से शुरू होंगे एडमिशन

जेईई मेन 2027 सेशन 1 की जरूरी तारीखें

जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए बिना लेट फीस नया आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 नवंबर 2026 है.  वहीं लेट फीस के साथ आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 से 26 नवंबर 2026 है. वहीं आवेदन में सुधार की अवधि 27 से 29 नवंबर 2026 है.  इसके अलावा परीक्षा 20 से 28 जनवरी 2027 तक तय की गई है.

NRI आवेदकों के लिए विशेष सलाह

एनटीए ने एनआरआई छात्रों को सलाह दी है कि वह आवेदन करते समय अपने पासपोर्ट पर दर्ज नाम और दूसरे डिटेल का मिलान 10वीं की मार्कशीट को ध्यान से देखें. ताकि परीक्षा के समय किसी प्रकार की गलती न हो. आवेदन प्रक्रिया या पासपोर्ट संबंधी किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर कांटेक्ट कर सकते हैं या एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर कांटेक्ट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-QS Ranking 2027: IIT दिल्ली बना भारत का नंबर 1 संस्थान, IIT खड़गपुर की गिरी रैंकिंग

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation