नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री थे सवार
Uttar Pradesh 06 Oct 2026, 10:53 PM

नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री थे सवार

ABP News
@abpnews

नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग लगी है. इस दौरान 32 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. यह घटना नॉलेज पार्क थानाक्षेत्र की बताई जा रही है. दिल्ली से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही स्लीपर बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई.

बस में कुल 32 यात्री सवार थे. सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. बताया जा रहा है कि बस के टैंक में रिसाव के बाद आग लगी है. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया.

सीएम योगी ने हादसे पर लिया संज्ञान

नोएडा में बस में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करवाने हेतु भी निर्देश दिए हैं.

वहीं मुख्यमंत्री योगी ने घायलों के परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने आश्वासन दिया है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद अधिकारी एक्शन मोड में हैं और घटना को लेकर जांच कर रहे हैं.

धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा एक्सप्रेस वे पर पूरी स्लीपर बस धू-धू कर जल गई. दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुट गई.  नोएडा से आगरा की ओर जा रही बस जलकर खाक हो गई. आग इतनी भीषण थी कि आसपास अफरा-तफरी मच गई. हालांकि बस को किनारे लगाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया, जिसमें फायर ब्रिगेड को सफलता मिली.

फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस और फायर टीम द्वारा हादसे को लेकर जांच की जा रही है. वहीं घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है. अधिकारियों द्वारा यात्रियों से पूछताछ की जा रही है.

सपा ने खेला ब्राह्मण कार्ड, BJP के बागी संजयन त्रिपाठी से दाखिल कराया पर्चा

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation