क्या बंद हो गया 14.2 किलो वाला सिलेंडर? बुकिंग ठप! क्यों नहीं मिल रहा नया कनेक्शन
27 Nov 2026, 12:52 PM

क्या बंद हो गया 14.2 किलो वाला सिलेंडर? बुकिंग ठप! क्यों नहीं मिल रहा नया कनेक्शन

ABP News
@abpnews

देश भर में नए घरेलू गैस कनेक्शन का संकट गहराता जा रहा है. इसके लिए आवेदन करने वाले लाखों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.  मार्च 2026 से तीनों सरकारी तेल कंपनियों (इंडेन, एचपी और भारत गैस) ने 14.2 किलो वाले सामान्य घरेलू सिलेंडर के नए कनेक्शन जारी करने पर अस्थायी रोक लगा रखी है, जो अब तक जारी है.

सब्सिडी वाले गैस कनेक्शन भी बंद बताए जा रहे हैं. स्थिति की गंभीरता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि अकेले भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे मध्य प्रदेश के कुछ बड़े शहरों में लगभग 70,000 आवेदन लंबित पड़े हैं.

ताजा जानकारी के अनुसार, इंडेन (Indane), भारत गैस (Bharat Gas) और एचपी गैस (HP Gas) ने 14.2 किलोग्राम वाले नए घरेलू कनेक्शन देना बंद कर दिया है. इसके अलावा, इन तीनों गैस कंपनियों के सॉफ्टवेयर से 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर का विकल्प भी हटा दिया गया है.

अब नए कनेक्शन के लिए केवल 5 किलोग्राम और 10 किलोग्राम वाले सिलेंडर ही उपलब्ध हैं. बताया जा रहा है कि पश्चिम एशिया संकट के कारण गैस सप्लाई पर पड़े दबाव और PNG (पाइप वाली गैस) को बढ़ावा देने के चलते यह कदम उठाया गया है.

महंगे रेट पर सिलेंडर लेने को मजबूर लोग

14.2 किलो वाले सामान्य सिलेंडर की बुकिंग ठप होने से लोग महंगे रेट पर सिलेंडर खरीदने पर मजबूर हो रहे हैं. जो नए घरों में शिफ्ट हुए हैं या नया घर बसा रहे हैं, उनके लिए दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं. खबरों के मुताबिक, छोटे सिलेंडर और कमर्शियल गैस की कीमत सामान्य घरेलू सिलेंडर के मुकाबले दोगुनी से भी अधिक है. रिपोर्टों के मुताबिक, 10 किलो का नया गैस सिलेंडर अब 1,600 में मिल रहा है. फिलहाल, नए कनेक्शन कब शुरू होंगे, इसे लेकर कोई तारीख तय नहीं की गई है.

कब मिलेगी राहत?

गैस एजेंसियों के पास करीब 8-9 महीनों से देशभर में लाखों आवेदन लंबित पड़े हैं. हालांकि, इस अस्थायी रोक को कब हटाया जाएगा, इस पर पेट्रोलियम मंत्रालय या तेल कंपनियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक समय-सीमा तय नहीं की गई है. जब तक अंतरराष्ट्रीय सप्लाई सामान्य नहीं होती, तब तक आम लोगों को इसी तरह इंतजार करना पड़ सकता है.

आज गैस सिलेंडर की कीमत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज घरेलू सिलेंडर की कीमत 942.00 रुपये है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,820.00 रुपये है. मुंबई में कीमत घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 941.50 रुपये और कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 2,775.00 रुपये है. कोलकाता में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें क्रमश: 968.00 रुपये और 2,971.00 रुपये है. वहीं, चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 957.50 रुपये और कमर्शियल गैस का रेट 2,994.50 रुपये है.

ये भी पढ़ें:

आज से पूरे तीन दिन बैंक बंद, जानें कहां पड़ रही इतनी लंबी छुट्टी? अभी करें चेक

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation