National Education Day 2026: मौलाना आजाद ने कैसे बदली भारत की शिक्षा व्यवस्था, उनकी कौन-सी योजनाएं आज भी जारी?
11 Nov 2026, 08:43 PM

National Education Day 2026: मौलाना आजाद ने कैसे बदली भारत की शिक्षा व्यवस्था, उनकी कौन-सी योजनाएं आज भी जारी?

ABP News
@abpnews

भारत में हर साल 11 नवंबर का दिन राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है. यह खास दिन देश के पहले शिक्षा मंत्री और भारत रत्न से सम्मानित महान स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के उपलक्ष में मनाया जाता है. मौलाना आजाद ने स्वतंत्र भारत की नींव मजबूत करने में शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार माना था. उनके नेतृत्व में देश के आधुनिक शैक्षणिक ढ़ांचे और उच्च शिक्षा प्रणाली की मजबूत नींव रखी गई, जिसके परिणाम आज भी देश की प्रगति में दिखाई देते हैं.

मौलाना आजाद का जीवन

11 नवंबर 1888 को मक्का में जन्मे मौलाना अबुल कलाम आजाद का पूरा नाम अबुल कलाम मोहिउद्दीन अहमद था. उनका का परिवार 1895 में भारत लौटकर कोलकाता में बस गया. बचपन से ही उन्हें पारंपरिक रूढ़िवादी पाठ्यक्रम का सामना करना पड़ा, जिसमें रटन विद्या और केवल आज्ञा पालन पर जोर दिया गया था. इस अनुभव ने उन्हें सिखाया कि असल में शिक्षा क्या नहीं होनी चाहिए. यही वजह थी कि बड़े होने पर उन्होंने ऐसी शिक्षा प्रणाली की वकालत की जो क्रिटिकल थिंकिंग, तर्क और चुनाव की क्षमता पर आधारित है. उन्होंने मोमबत्ती की रोशनी में छुपकर आधुनिक विज्ञान, पश्चिम साहित्य और समसामयिक विषयों का अध्ययन किया और उर्दू पाठकों तक आधुनिक विज्ञान की समझ पहुंचाई.

स्वतंत्रता संग्राम में आजाद का योगदान

मौलाना आजाद का राजनीतिक सफर क्रांतिकारी आंदोलन से शुरू हुआ. ब्रिटिश हुकूमत की दमनकारी नीतियों और भेदभाव के खिलाफ उन्होंने 1912 में प्रसिद्ध उर्दू साप्ताहिक अल हिलाल अखबार की शुरुआत की. इस अखबार के जरिए उन्होंने देशवासियों में राष्ट्रवाद की अलख जगाई. वहीं ब्रिटिश सरकार ने उनकी इस पहल से घबराकर 1914 में प्रेस अधिनियम के तहत अखबार पर पाबंदी लगा दी, लेकिन मौलाना आजाद रुके नहीं. महात्मा गांधी के संपर्क में आने के बाद वे कांग्रेस से जुड़े और असहयोग आंदोलन से लेकर देश की आजादी तक हिंदू मुसलमान की एकता और राष्ट्र निर्माण के लिए उन्होंने काम किया.

ये भी पढ़ें-Book Publishing Cost: आप भी लिख सकते हैं अपनी किताब, जानिए कितना आता है खर्च और कितनी कमाई?

मौलाना आजाद की योजनाएं

जनवरी 1947 में सरकार में शिक्षा मंत्री का पद संभालने वाले मौलाना आजाद 1958 में अपने निधन तक इस पद पर रहे. उनका मानना था कि हर नागरिक को कम से कम बुनियादी शिक्षा मिलना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है. उनके कार्यकाल के दौरान देश में शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में जो क्रांतिकारी कदम उठाए गए, वे आज भी देश की रीढ़ माने जाते हैं.

यूजीसी की स्थापना- उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने और विश्वविद्यालयों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए मौलाना आजाद ने 1953 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की नींव रखी थी.

आईआईटी का गठन- मौलाना आजाद के नेतृत्व में ही 1951 में देश का पहला भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी खड़गपुर की स्थापना की गई, जिसे तकनीकी शिक्षा को एक नई दिशा दी.

प्रमुख अकादमी की स्थापना- मौलाना आजाद ने साहित्य के विकास के लिए साहित्य अकादमी, संगीत और नृत्य के लिए संगीत नाटक अकादमी और चित्रकला के लिए ललित कला अकादमी का गठन किया.

दूसरे आयोग और संस्थान- आजाद ने 1948 में यूनिवर्सिटी एजुकेशन कमीशन और 1952 में सेकेंडरी एजुकेशन कमिशन का गठन किया. इसके अलावा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद की स्थापना में भी उनका अहम योगदान रहा है.

ये भी पढ़ें-Delhi Govt Jobs 2026: DSSSB ने निकाली जूनियर इंजीनियर और एमटीएस की भर्ती, कब से करें आवेदन?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
5

Comments (0)

Login to join the conversation