जो मर्द है वो बेटा ही पैदा करेगा- जब नसीरूद्दीन शाह के दिमाग में बैठी थी यह बात, बेटी हुई तो बड़े नाखुश थे
12 Nov 2026, 02:16 PM

जो मर्द है वो बेटा ही पैदा करेगा- जब नसीरूद्दीन शाह के दिमाग में बैठी थी यह बात, बेटी हुई तो बड़े नाखुश थे

News Patrika
@newspatrika
फिल्म अभिनेता नसीरूद्दीन शाह की छवि आज खुले विचारों वाले प्रगतिशील शख्स की है। वह अक्सर समाज की कुरीतियों के खिलाफ आवाज भी उठाते रहते हैं, लेकिन जवानी के दिनों में वह ऐसे नहीं थे। तब वह दक़ियानूसी ख्यालों वाले व्यक्ति थे। तब वैचारिक रूप से वह काफी पिछड़े थे। इतने कि जब उनकी पहली बेटी (हीबा) पैदा हुई तो उन्हें इसकी खुशी नहीं हुई थी, क्योंकि उन्हें लगता था कि जो असली मर्द होते हैं, उनके बेटी पैदा हो ही नहीं सकती। उनका मानना था कि असली मर्द केवल बेटा ही पैदा करते हैं। यहां तक कि उन्हें अपनी ही नन्ही बेटी से जलन होने लगी और यह पत्नी से उनकी दूरी की वजह भी बनी। उन्होंने यह बात अपनी लिखी किताब ‘नसीरूद्दीन शाह: ऐंड देन वन डे’ में लिखी है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6

Comments (0)

Login to join the conversation