“डेब्यू पर सचिन को वर्ल्ड कप खिलाने जैसा…”, नमित मल्होत्रा ने ‘रामायण’ के ग्लोबल विजन पर जाहिर की खुशी
05 Nov 2026, 10:41 AM

“डेब्यू पर सचिन को वर्ल्ड कप खिलाने जैसा…”, नमित मल्होत्रा ने ‘रामायण’ के ग्लोबल विजन पर जाहिर की खुशी

News Patrika
@newspatrika
Namit Malhotra On Ramayana release: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी मेगा-बजट फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर जो लोग बेसब्री से इसके रिलीज का इंतजार कर रहे थे वह खत्म हो गया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। अब निर्माता नमित मल्होत्रा ने ग्लोबल रिलीज को लेकर एक बड़ा और ऐतिहासिक दावा किया है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म दुनिया भर में 70,000 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज होगी, जो अब तक की किसी भी भारतीय फिल्म के लिए रिलीज का सबसे बड़ा और रिकॉर्ड स्केल है। नमित ने मीडिया से बात करते हुए इस उपलब्धि पर अपनी खुशी बयां की और अपनी तुलना क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से की।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation