'सोचिए SC-ST Act में...', चंद्रशेखर आजाद ने यूपी पुलिस पर उठाए सवाल
Uttar Pradesh 01 Oct 2026, 12:47 PM

'सोचिए SC-ST Act में...', चंद्रशेखर आजाद ने यूपी पुलिस पर उठाए सवाल

ABP News
@abpnews

बुलंदशहर में घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे बेहतर होगा कि यूपी पुलिस को ही भंग कर दिया जाए. कोर्ट की इस टिप्पणी पर आजाद समाज पार्टी के मुखिया और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा सोचिए एससी एसटी एक्ट मामलों में पुलिस कैसे काम करती होगी.

यूपी पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

चंद्रशेखर आजाद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का जिक्र करते हुए यूपी पुलिस पर निशाना साधा. उन्होंने एक्स पर लिखा- 'जिला बुलंदशहर में छेड़छाड़ के एक मामले की सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश की पुलिस की कार्यप्रणाली पर माननीय उच्चतम न्यायालय की नाराज़गी इतनी गंभीर रही कि सुनवाई के दौरान अदालत ने यहां तक कहा कि “क्या हमें उत्तर प्रदेश पुलिस को ही भंग कर देना चाहिए?”

एशियन गेम्स में कांस्य जीतकर अमेठी लौटे सलमान खान, भव्य स्वागत

जब आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया था, तो FIR में उसे ‘अज्ञात’ क्यों बताया गया? माननीय उच्चतम न्यायालय ने पुलिस की जांच और जवाब पर गंभीर सवाल उठाए. सोचिए, जब यही पुलिस SC-ST Act के मामलों की विवेचना करती होगी तो पीड़ितों के साथ क्या होता होगा?

कमजोर विवेचना, साक्ष्य जुटाने में लापरवाही और लचर पैरवी का लाभ आरोपितों को मिलता है, जबकि पीड़ित न्याय के लिए भटकते रहते हैं। ऐसी ही लापरवाही बाद में इन मामलों को ‘झूठा’ बताकर खारिज करने वालों को भी मौका देती है.'

सुप्रीम कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी

बता दें कि बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने बुलंदशहर छेड़छाड़ मामले पर सुनवाई करते हुए पुलिस पर ये सख्त टिप्पणी की थी. कोर्ट ने कहा कि जब पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था फिर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला क्यों दर्ज किया गया. कोर्ट ने कहा कि बेहतर होगा कि यूपी पुलिस को भंग करके सभी मामले सीबीआई को ही जांच के लिए सौंप दिए जाएं.

ग्रेटर नोएडा में युवक ने की आत्महत्या, कैमरे के सामने लगाई फांसी

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation